फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Choupal coined Disrapur issue of bridge collapse

चौपाल में गूंजा दिसरापुर पुल टूटने का मुद्दा

Fri, 09 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 09 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Choupal coined Disrapur issue of bridge collapse
खुली बैठक में समस्याएं सुनते डीएम - फोटो : अमर उजाला
 विकासखंड कबरई के ग्राम बिलवई में डीएम वीरेश्वर सिंह ने खुली बैठक में चौपाल लगा ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिसमें ग्रामीणों ने दिसरापुर तालाब के समीप बना पुल टूटा होने का मुद्दा उठाया। मामले में डीएम ने अधिकारियों को पुल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि दिसरापुर तालाब के समीप पुल टूटा होने से लोगों को आवाजाही में
विज्ञापन


दिक्कत हो रही है। एक दर्जन किसानों ने दबंग द्वारा आम रास्ते पर कब्जा कर किए जाने की शिकायत बताई। डीएम ने नायाब तहसीलदार को जांच करा रास्ता खुलवाए जाने के  निर्देश दिए। खुली बैठक में गंगाराम सहित अन्य गरीबों ने बारिश से गिरे मकानों का सर्वे कराकर सरकारी सहायता मुहैया कराने की मांग की। डीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से
विज्ञापन


लेते हुए निस्तारण का भरोसा दिया। डीएम ने कहा कि पात्रों को हर हाल में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर नंहकू, तहसीलदार कर्मवीर सिंह, ग्राम प्रधान नारायण कुशवाहा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed