{"_id":"58c042f04f1c1b8322dc3e8f","slug":"chips-funded-by-millions-of-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये लेकर चंपत हुई चिट्स फंड कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये लेकर चंपत हुई चिट्स फंड कंपनी
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला भटीपुरा में राजकीय महाविद्यालय के पास चल रही चिट्स फंड कंपनी रातों रात लाखों रुपये लेकर चंपत हो गई। सुबह कंपनी पहुंचे कर्मचारियों और जमाकर्ताओं को इसकी भनक लगने पर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही एक एजेंट को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पिछले पंाच माह से एक किराए के मकान में चिट्स फंड कंपनी चल रही थी। जहां पर लोगों ने अपना पैसा जमा किया था। कुछ एजेंट घर जाकर सिद्धार्थ वर्मा सुभाष नगर, मनोज पुत्र धर्मपाल निवासी गांव महराजपुरा चरखारी, उमाशंकर मिरतला आदि ने हजारों रुपये धोखाधड़ी कर जमा कराने की बात कही। वहीं मकान मालिक का महीनों का किराया दिए बिना सामान लेकर रातों ात भाग जाने से मकान मालिक भी थाने के चक्कर काट रहे हैं।
जमाकर्ताओं ने कहा कि वे स्थानीय एजेंटों के चक्कर में अधिक ब्याज के लालच में फंस गए थे। अब वे कंपनी भाग जाने से परेशान घूम रहे हैं। बुधवार को जमाकर्ताओं ने एक एजेंट को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया जिससे पुलिस देर शाम तक पूछताछ करती रही। कंपनी के भाग जाने से लोगों का लाखों रुपये डूब गया।