{"_id":"6583289830c64dc4460447fb","slug":"children-created-a-stir-with-song-dance-and-drama-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-3600-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बच्चों ने गीत, नृत्य व नाटक से मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बच्चों ने गीत, नृत्य व नाटक से मचाया धमाल
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। क्रिश्चियन स्कूल कुलपहाड़ के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। गीत, नृत्य व नाटक की प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। ईसा मसीह पर आधारित मंचन खूब सराहा गया। अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया और पूर्व प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने झंडा पहनाकर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किए। भक्तिगीतों पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति खूब सराही गई। छात्र-छात्राओं ने प्रभु यीशु से जुड़े गीतों के माध्यम से मंचन किया। इस दौरान विद्यालय के पूर्व अध्यापक व पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। जो विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर बाहर नौकरी कर रहे हैं।
कार्यक्रम में तहसीलदार दिवाकर मिश्रा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कमलेश सक्सेना, विद्यालय के चेयरमैन अमरजीत सिंह, प्रधानाचार्य अरविंद लांगसन आदि मौजूद रहे।