फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   child line

मुसीबत में डायल करें 1098, त्वरित मिलेगी सहायता

Fri, 29 Jan 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
child line
महोबा। शहर के सरस्वती बालिका विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को चाइल्डलाइन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को चाइल्डलाइन के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। साथ ही मुसीबत के समय 1098 नंबर पर कॉल करने के लिए प्रेरित किया। ताकि चाइल्डलाइन टीम मौके पर पहुंचकर बच्चों को मदद पहुंचा सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चाइल्डलाइन टीम के अमन कुमार साहू ने कहा कि चाइल्डलाइन एक टोल फ्री सेवा है। जो बच्चों की मदद के लिए 24 घंटे तत्पर है। फोन करने वाले की सूचना के एक घंटे के अंदर चाइल्डलाइन टीम बच्चे की लोकेशन पर पहुंचकर हर संभव मदद पहुंचाती है। बताया कि यदि आपको कोई ऐसा बच्चा नजर आता है जो अकेला हो, हिंसा से पीड़ित व बालश्रम से ग्रसित हो तो शीघ्र 1098 पर कॉल करके जानकारी दें। सुधा सैनी ने कहा कि यदि आपको कोई बाहरी व्यक्ति या घर का ही कोई व्यक्ति अभद्र तरीके से व्यवहार करता है, तो उसको दबाने की बजाय अपने माता-पिता, बड़ी बहन आदि को बताएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सुनील कुमार ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभिभावक चाहते हैं कि बच्चे उनका नाम रोशन करें। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या बीना तिवारी, प्रभा अवस्थी, कल्पना तिवारी, पूनम पाल, रचना मिश्रा, प्रीति पुरवार, मनोरमा राजपूत और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed