फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chief Secretary to the villages of program genres

मुख्य सचिव के कार्यक्रम से गांवों के दिन बहुरे

Sat, 09 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 09 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary to the villages of program genres

मुख्य सचिव के कार्यक्रम के मद्देनजर प्रस्तावित गांवों में दिन रात काम चल रहे हैं। ऊबड़ खाबड़ मार्गों को हाट मिक्स मशीन से बनाया जा रहा है। इतना ही गांव- गांव में पशुआें के पानी के लिए चरही बनाई जा रही हैं। पशुओं के खानपान के लिए भूसा केंद्र बनाए जा रहे हैं। अफसरों ने गांवों में डेरा जमा लिया है।

विज्ञापन


 
13 जनवरी को मुख्य सचिव आलोक रंजन का कार्यक्रम होने से अधिकारियों की नींद उड़ गई है। मुख्य सचिव हेलीकाप्टर द्वारा छानी पहुंचेंगें, जहां पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही सूखे का जायजा लेंगे।
विज्ञापन




तत्पश्चात कोतवाली के ग्राम रैपुरा में चौपाल लगाकर पानी- बिजली व पशुओं के चारे पानी के बाबत जानकारी करेंगे।



 
हाईवे से रैपुरा गांव तक दो किमी हाट मिक्स मशीन द्वारा सड़क बनाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अभियंता दिन रात सड़क का काम कराने में जुटे हुए हैं। अधिकारियों द्वारा रैपुरा गांव में डेरा जमा लिया है, जो अपनी देखरेख में निर्माण कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इतना ही नहीं गांव में चारा भूसा केंद्र खोलने के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। पशुओं के पानी के लिए गांव- गांव में चरही का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने तहसीलदारों को समय से राहत राशि का पैसा किसानों के खाते में जल्द से जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं।


मांगेंगे ग्रामीण सड़क और बिजली- चरखारी क्षेत्र में प्रदेश के मुख्य सचिव के 13 जनवरी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम से ग्रामीण बुनियादी सुविधाएं पूरी होने की आशा लगाए हुए हैं।



ग्राम कुंआखोड़ा में विद्युतीकरण के पांच वर्ष बावजूद बिजली न जलने और अतरौली को आवागमन के लिए मार्ग नसीब न होने की शिकायत लेकर ग्रामीण आवाज उठाने के लिए लामबंद होने लगे।


ब्लाक चरखारी के ग्राम छानी, कनेरा और सुदामापुरी में कार्यक्रम निर्धारित हाने से ग्रामीण वर्षों से बिजली और संपर्क मार्ग की बुलंद कर रहे मांग को पूरा होने की उम्मीद जागी है। ग्रामीण मुख्य सचिव के सामने समस्या को उठाने के लिए लोगों को एकजुट करने लगे हैं।




ग्राम कुंआखोड़ा के राजेंद्र सिंह, सुरेश, राम कुमार यादव, प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश राजपूत, रामगोपाल द्विवेदी, भागवत प्रसाद, धर्मेंद्र परिहार, राजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, इंद्रपाल, ज्ञान सिंह आदि ने बताया कि मुख्य सचिव से प्रशासन और प्रतिनिधियों की उपेक्षा का दर्द सुनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed