{"_id":"5cbe0a2ebdec22143e2c800f","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-will-make-election-campaign-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चुनावी जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चुनावी जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Tue, 23 Apr 2019 12:08 AM IST
संतोष भदौरिया
mahoba
mahoba
Published by: संतोष भदौरिया
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:08 AM IST
सार
सीएम की जनसभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
सभास्थल के समीप हेलीपैड निर्माण में जुटे कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महोबा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को शहर के डाकबंगला ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम का कार्यक्रम तय हो जाने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट है। जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी की गईं हैं। सभास्थल के समीप ही हेलीपैड बनाया जा रहा है। सोमवार को दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मंच व हेलीपैड बनाने में जुटे रहे। सभास्थल के आसपास की सभी दुकानें और गुमटियां भी हटवा दी गईं हैं।
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव में महज छह दिन शेष होने के चलते प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं द्वारा जनसभा की जा रही है। मंगलवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के पक्ष में जनसभा करेंगे। सीएम का कार्यक्रम तीन दिन पहले तय हो जाने के चलते प्रशासन तैयारियों में जुटा है। शहर के बीचोबीच स्थित डाकबंगला मैदान में जनसभा होगी। पास में ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। ऊबड़ खाबड़ पड़े मैदान को रातो रात समतल कराकर कर्मचारी हेलीपैड बनाने में जुटे हैं। आसपास की दर्जनों दुकानों व गुमटियों को भी हटाया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी प्रोटोकाल के अनुसार 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री ललितपुर में चुनावी सभा के बाद दोपहर 12.25 बजे डाकबंगला मैदान महोबा के लिए प्रस्थान करेंगे। 12.50 बजे डाकबंगला मैदान में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। एक बजकर 40 मिनट पर सीएम पुखराया कानपुर देहात के लिए प्रस्थान करेंगे।