फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   one died in mahoba up

Mahoba News: खेलते समय छत से गिरकर छात्रा की मौत, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

Sun, 25 Dec 2022 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
one died in mahoba up
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
महोबा जिले के श्रीनगर में खेलते समय छत से गिरकर छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। थाना श्रीनगर के बसोरा गांव निवासी मनोज कुमार अहिरवार की पुत्री मोहिनी (06) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी।
विज्ञापन


शनिवार को विद्यालय से घर लौटने के बाद मोहिनी अपनी बुआ संगीता के साथ छत पर खेलने चली गई। खेलते-खेलते वह छत से नीचे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। जहां हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि परिजनों ने थाने में किसी प्रकार की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed