{"_id":"56fc12344f1c1b407bf00267","slug":"chhain-businessmen-problems-in-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन में छाईं व्यापारियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन में छाईं व्यापारियों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करते नगर अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री मोहनराम धर्मशाला में मंगलवार शाम को नगर उद्योग व्यापार मंडल चरखारी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने श्याम बिहारी मिश्रा उद्योग व्यापार मंडल गुट के नेताओं को दिक्कतें बताईं।
समारोह में अजय टांगा ने कहा कि महोबा से बाया चरखारी कानपुर एक ही बस चलती है। इसी बस से व्यापारियों का आना जाना होता है। इन्होंने इस रूट पर एक और बस चलवाने की मांग की। रमन किशोर गोस्वामी ने मेला ग्राउंड में बन रहे घंटाघर को पुराने स्थान पर बनवाने के लिए कहा। पूर्व चेयरमैन अरविंद सिंह चौहान ने व्यापारियों से संगठित रहने की अपील की।
युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश गोस्वामी ने कहा कि शासन से ओलावृष्टि और सूखा राहत के लिए दी गई धनराशि सभी को वितरित की जाए। समारोह में व्यापारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाइयां दीं। कार्यक्रम का संचालन राहुल वडोनिया ने किया।
विज्ञापन
यहां नगर उपाध्यक्ष जहीर मंसूरी, नियामत सौदागर, नीरज गुप्ता, प्रचार मंत्री मनीष सैन, संगठन मंत्री आलोक खरे, महामंत्री बनवारी लाल सोनी, युवा नगर अध्यक्ष कैलाश ताम्रकार, युवा नगर महामंत्री सौरभ अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अब्दुल गफ्फार, हाजी शकील, प्रदीप पंसारी, कोषाध्यक्ष अनिल सोनी, आशाराम सोनी, रामजी सोनी, राम कुमार सोनी, अनुराग अग्रवाल, ऐहसान सहित चार सैकड़ा व्यापारी मौजूद रहे।