{"_id":"da5e67bc00fa0b9a928402c3c445302d","slug":"chen-shot-in-broad-daylight-and-looted-cash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े गोली मारकर नकदी और चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े गोली मारकर नकदी और चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sat, 16 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के परसहा मोड़ के समीप दिनदहाड़े बाइक सवार तीन सशस्त्र लुटेरों ने बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे एक ग्रामीण को घायल कर 20 हजार रुपए, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित ग्रामीण ने घटना की तहरीर थाना कबरई में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बबेड़ी निवासी श्यामू 25 पुत्र चंद्रपाल सिंह शनिवार को महोबा के एक बैंक से 20 हजार रुपए निकालकर दोपहर के समय वापस अपने गांव बाइक से लौट रहा था। तभी पीछा करते हुए आ रहे बाइक सवार तीन सशस्त्र लुटेरों ने परसहा मोड़ के पास ओवरटेक कर बाइक आगे खड़ी कर ग्रामीण को रोक लिया और उसकी जमकर मारपीट की। इसी बीच एक लुटेरे ने फायर कर दिया। जिससे हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया।
लुटेरों ने बाइक सवार के पास से 20 हजार रुपए नगद, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। उधर फायरिंग की आवाज सुनकर राहगीर और ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख लुटेरे ग्रामीण के पास से मोबाइल लूटकर भाग खड़े हुए। लुटे हुए ग्रामीण को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले जाया गया। जहां उपचार के बाद ग्रामीण ने घटना की तहरीर थाना कबरई में दे दी है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।