{"_id":"fa0475be0118726142461f3e1452e658","slug":"checking-campaign-resembled-panic-in-the-consumers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में मची खलबली
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चलाए जा रहे बिजली चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में खलबली मच गई है। अभियान के दौरान एक दर्जन से ज्यादा बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगाया गया।
जिले में भारी संख्या में लोगों द्वारा बिजली के बिल जमा नहीं किए गए। कई उपभोक्ताओं ने पांच-पांच साल से बिल नहीं जमा किए है। अब महकमे द्वारा चलाए जा रहे अभियान से ऐसे बिजली उपभोक्ताओं में खलबली मच गई है। बिजली टीम को आता देख उन्हें कनेक्शन कटने का डर सताने लगता है। वहीं तमाम उपभोक्ताओं के टीम ने कनेक्शन काट दिए। जिले भर में चलाए जा रहे इस अभियान से बिजली उपभोक्ताओें में बेचैनी बढ़ गई है। चेकिंग अभियान के लिए महकमे ने दस टीमेें गठित की है, जो अलग-अलग स्थानों पर मीटर की रीडिंग देखने के साथ मीटर की चेकिंग, बिजली लोड और अंदर लगे मीटरों को बाहर लगाने का काम कर रहे हैं। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हर घर में मीटर लगना अनिवार्य हो गया है, साथ ही मीटरों को घर के बाहर लगाने का भी काम किया जा रहा है। इससे बिजली उपभोक्ताओं में खासी दहशत बनी हुई है।
चेकिंग अभियान के चलते घरों में डाले ताले
सालों से बिजली बिल न जामे करने वाले बिजली उपभोक्ताओं की शामत आ गई है। डोर टू डोर जाकर लिस्ट के अनुसार बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बिजली विभाग की अलग-अलग स्थानों पर टीमें लगाई गई है। सभी टीमों के पास अपने अपने क्षेत्र के बकाएदारों की सूची है, जिसके अनुसार उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। टीम को देखते ही तमाम उपभोक्ता घरों में ताला डालकर खिसक जाते हैं।
विज्ञापन
जिले में शत प्रतिशत बिजली उपभोक्ताओं के घरों के बाहर मीटर लगाए जाने हैं। उपभोक्ता बिना मीटर के कनेक्शन नहीं ले सकेंगे। मीटर लगाने और मीटरों का लोड चेक करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं, जो घर-घर जाकर मीटर देखकर घरों के बाहर लगा रही हैं।
नेकीराम
अधिशाषी अभियंता बिजली विभाग महोबा