फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   CHC Krela uproar over the death of a woman during treatment

सीएचसी खरेला में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

Tue, 03 May 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Tue, 03 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
CHC Krela uproar over the death of a woman during treatment
आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

खरेला (महोबा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला में पेटदर्द की शिकायत पर पहुंची महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के बेटे घासीराम ने फार्मासिस्ट के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


खरेला थाना के ग्राम बारी निवासी रामप्यारी (55) पत्नी आशाराम डायबिटीज से पीड़ित थीं। सोमवार को अचानक पेट दर्द होने पर पुत्र संतराम रामप्यारी को पीएचसी ले गया। डाक्टरों ने उसे भर्ती कर इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन


संतराम व अन्य परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट नरेश वर्मा ने जैसे ही इंजेक्शन के बाद ग्लूकोज की बोतल लगाई, रामप्यारी की हालत बिगड़ने लगी और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।

पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाप्रभारी का कहना है कि मृतका के बेटे घासीराम ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पीएचसी प्रभारी डा. आरएस राजपूत का कहना है कि अस्वस्थ होने के चलते वह आराम कर रहे थे।


महिला की हालत बिगड़ने पर जब उन्होंने देखा और सीएचसी चरखारी ले जाने की सलाह दी। तब तक रामप्यारी की मौत हो गई। उधर, सीएमओ डा. एसके वार्ष्णेय का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला में इलाज के दौरान महिला की मौत होने की सूचना मिली है। शव का पीएम कराया जाएगा। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed