{"_id":"659997baf7c29f4b6d0554b1","slug":"chc-jaitpur-tops-in-health-facilities-in-the-state-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-3947-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: स्वास्थ्य सुविधाओं में सीएचसी जैतपुर प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: स्वास्थ्य सुविधाओं में सीएचसी जैतपुर प्रदेश में अव्वल
Sat, 06 Jan 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ टीकाकरण व परिवार नियोजन में बेहतर काम करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। पिछले माह सीएचसी जैतपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला था।
सभी विभागों के कार्यों की सीएम डैशबोर्ड में समीक्षा की जाती है। शासन की ओर से हर माह सभी जिलों की रैंकिंग जारी होती है। चार जनवरी को जारी सीएम डैशबोर्ड रिपोर्ट में सीएचसी जैतपुर को पहला स्थान मिला है। रिपोर्ट में संस्थागत प्रसव, ओपीडी, परिवार नियोजन, नवजात देखभाल, टीकाकरण समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का आंकलन किया जाता है। सीएचसी प्रभारी आशीष तिवारी ने बताया कि पिछले माह जारी रिपोर्ट में सीएचसी जैतपुर दूसरे नंबर पर थी। स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार किया गया तो रैंकिंग में इजाफा हुआ। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों के बेहतर प्रदर्शन के चलते हेल्थ रैकिंग में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर रखने का प्रयास किया जाएगा। ताकि, स्थान बरकरार रहे।