फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Charkhari bypass forelane to be built at a cost of 12.50 crores

12.50 करोड़ की लागत से बनेगी चरखारी बाईपास फोरलेन

Fri, 21 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Charkhari bypass forelane to be built at a cost of 12.50 crores
महोबा। शहर के सुंदरीकरण के लिए चरखारी बाईपास रोड को तीन किमी तक फोरलेन किया जाएगा, इसके लिए पालिका प्रशासन 12.50 करोड़ रुपये व्यय करेगा। फोरलेन के बीच दो मीटर का डिवाइडर बनाया जाएगा। जिसमें सुंदर रेलिंग के बीच पौधरोपण किया जाएगा। इससे शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ वाहनों को आवागमन में खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर पालिका ने फोरलेन सड़क बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रोड का सर्वे भी करा लिया है। जल्द ही, पालिका प्रशासन इसका टेंडर कराकर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराएगा, इससे आएदिन वाहनों के आवागमन से पैदा हो रही जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। सड़क के दोनों तरफ करीब 25-25 फीट चौड़ाई ली जाएगी। इसके मापन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने बताया कि फोरलेन सड़क हॉटमिक्स से बनाई जाएगी। फोरलेन सड़क के अगल-बगल खुदाई करके पहले सड़क के बराबर बेसमेंट तैयार किया जाएगा। सड़क का चौड़ीकरण करके फोरलेन सड़क हॉटमिक्स से तैयार की जाएगी। सड़क के बीच डिवाइडर में तीन स्थानों में बोरिंग कराकर तीन किमी लंबी डिवाइडर के बीच में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसमें टोटियों से पौधों की सिंचाई होगी। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed