{"_id":"629cf21083a3fb7251309e93","slug":"changed-thinking-of-satari-villagers-villagers-arriving-with-bags-mahoba-news-knp7008012189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतारी के ग्रामीणों की बदली सोच, थैला लेकर पहुंच रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतारी के ग्रामीणों की बदली सोच, थैला लेकर पहुंच रहे ग्रामीण
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर की सतारी ग्राम पंचायत को जलवायु मित्र अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिले में चयनित हुई एक मात्र ग्राम पंचायत में खासा बदलाव है। यहां के लोगों में न सिर्फ जागरुकता बढ़ी है बल्कि पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह बंद हो गया है। गांव के लोग अपने दरवाजों की स्वयं सफाई कर रहे हैं। रविवार को ग्राम पंचायत की पड़ताल में सब कुछ बदला-बदला नजर आया।
ग्राम पंचायत सतारी में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगी थी। सब्जी खरीदने के लिए सुशीला, कौशल्या व सुुमन कपड़े का थैला लेकर बाजार पहुंचीं। जब उनसे पूछा गया तो बताया कि गांव के लोगों ने तय किया है कोई भी सामान लेने के लिए घर से थैला लेकर ही दुकान पर जाएंगे। सब्जी की दुकान पर खड़े हेमंत व शिवम ने बताया कि घर से सामान लेने निकलने पर परिजन पहले थैला थमा देते हैं, फिर उन्हें भेजते हैं। स्वयं नाली साफ कर रहीं सुमित्रा व कुंवर ने बताया कि गांव में सिर्फ एक सफाई कर्मी की तैनाती है। उसके भरोसे पूरे गांव की सफाई संभव नहीं है, इसलिए वह स्वयं दरवाजों की बेहतर सफाई करतीं हैं।
लखनऊ में सम्मानित हुए सतारी के प्रधान
कुलपहाड़। प्रदेश में जलवायु मित्र ग्राम पंचायत अवॉर्ड से चयनित प्रधानों को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ग्राम प्रधान सतारी संदीप पांडेय को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।