{"_id":"d71e689f2f877b3f9f84c07ab72f6fc2","slug":"chandrashekhar-was-a-great-thinker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान चिंतक थे चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महान चिंतक थे चंद्रशेखर
ब्यूरो/अमर उजाला महाेबा
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जयंती शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
सपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश के विकास में अहम भूमिका निभाई। उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हाेंने समाजवाद का नारा बुलंद किया। साथ ही देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए नई दिशा दी। कम समय प्रधानमंत्री रहने के बाद भी उनके कार्यकाल में चलाई गईं योजनाएं खासी लाभकारी साबित हुईं।
विज्ञापन
जिला महासचिव रमेश यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री महान चिंतक और विचारक थे। उनके सपनाें को साकार करते हुए हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक सिद्धगोपाल साहू, नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद उर्फ राजू, कुंभकरण यादव, प्रान सिंह, अखिलेश उपाध्याय, रहीश यादव, आनंद द्विवेदी, इकबाल अहमद, खेमचंद्र, अब्दुल सलाम, मूरत सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन