फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Celebration of winning one million votes begins soon

एक लाख मतों की बढ़त मिलते ही शुुुरू हो गया जीत का जश्न

Fri, 24 May 2019 12:34 AM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 May 2019 12:34 AM IST
सार

पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के हमीरपुर जाते समय जगह-जगह फूलमाओं से किया स्वागत

विज्ञापन
Celebration of winning one million votes begins soon
मतगणना स्थल से साथियों के साथ निकलकर खुशी का इजहार करते पुष्पेंद्र सिंह चंदेल व समर्थक, - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा। मतगणना के बाद संसदीय क्षेत्र में एक लाख मतों की लीड मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल मतगणना स्थल से निकल कर हमीरपुर मतगणना स्थल के लिए रवाना हो गए। संसदीय क्षेत्र में समर्थकों को एक लाख मतों की लीड की खबर मिलते ही मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों के साथ सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने खुशियां मनाई। पूरे मार्ग में सांसद को रोक-रोककर मिठाई खिलाने के बाद जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

कबरई कस्बे में सांसद की गाड़ी रोककर समर्थकों ने फूल माला से स्वागत कर मिठाई खिलाई। समर्थकों ने सांसद के साथ जीत का जश्न मनाते हुए सेल्फी भी ली। समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया जबकि सपा-बसपा और कांग्रेस समर्थक दोपहर के बाद मतगणना स्थल से चले गए। जबकि भाजपा के समर्थक शाम तक डटे रहे। महोबा मतगणना स्थल पर कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी नजर नहीं आए।
विज्ञापन

लगातार दूसरी बार भाजपा के टिकट पर जीतें पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थक खासा गदगद दिखाई दिए। बेेटे की जीत से माता-पिता का भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सांसद भले ही हमीरपुर से प्रमाण पत्र लेकर 10 बजे तक न लौटे हो लेकिन घर पर बधाई देनेे वालों का तांता लगा रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने लोकसभा क्षेत्र में भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत पर खुशी जताई कहा कि लोधी मतदाताओं ने यह साबित कर दिया है कि वह राष्ट्रवादी है न की जातिवादी। राष्ट्र के लिए जनता ने प्रदेश में सपा बसपा के गठबंधन को भी नकार दिया है और पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों का बदला लेने के लिए जनता ने फिर से मोदी को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के हमीरपुर जाते समय जगह-जगह फूलमाओं से किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed