{"_id":"5f1dc3588ebc3e63cb7ee9ae","slug":"celebrate-the-festival-with-peace-and-harmony-in-mahoba-mahoba-news-knp573305270","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः शांति व सौहार्द से मनाएं पर्व, अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः शांति व सौहार्द से मनाएं पर्व, अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पीस कमेटी की बैठक में जानकारी देते थानाध्यक्ष अजनर
- फोटो : MAHOBA
महोबा/अजनर। बकरीद व रक्षाबंधन पर्व को लेकर कोतवाली कुलपहाड़, थाना खरेला व अजनर में पीस कमेटी की बैठकें हुई। त्योहारों को शांति व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।
कोतवाली कुलपहाड़ में तहसीलदार राधेश्याम व प्रभारी निरीक्षक विपिन प्रकाश की अध्यक्षता में व थाना खरेला में थानाध्यक्ष राजू सिंह की अध्यक्षता में बकरीद व रक्षाबंधन को लेकर बैठक की गई। कहा कि बकरीद पर्व पर सामूहिक नमाज पर रोक रहेगी। सभी लोग त्यौहार के दौरान अपने घर पर ही नमाज पढ़े। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। किसी प्रकार की अफवाह की जानकारी होने पर तत्काल थाने पर सूचना दें।
अजनर प्रतिनिधि के अनुसार पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता न फैलाएं। राखी के त्योहार में भीड़ न करें। उन्होंने नमाजियों से घर पर ही नमाज अदा करने की अपील की। छोटे-छोटे मामले प्रधान स्वयं ही गांव में ही निपटा दें। इस मौके पर मुहम्मद खालिक, अलाउद्दीन खान, ग्राम प्रधान रामनरेश राजपूत, कमलेश सोनी, मदनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।