फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Called and said I will not meet tomorrow, then died

महोबा: फोनकर बोला मैं कल नहीं मिलूंगा, फिर जान दे दी

Wed, 08 Feb 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 08 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Called and said I will not meet tomorrow, then died
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के गहरा गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव खेत पर लगे पेड़ से अंगोछा के फंदे पर लटकता मिला। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने मामा को फोन किया और बोला मैं कल नहीं मिलूंगा।
विज्ञापन


गहरा गांव निवासी रतिराम अहिरवार परिवार समेत दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता है। उसके साथ पत्नी के अलावा दोनों पुत्र श्यामू अहिरवार (21) व रामू भी रहते थे। एक माह पहले रतिराम परिवार समेत घर वापस लौटा। मंगलवार की देर शाम श्यामू घर से कुछ बिना बताए निकल गया और खेत जाकर पेड़ से अंगोछा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। खोजते हुए खेत पहुंचे परिजनों ने जब श्यामू को फंदे पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


मृतक के मामा झल्लू ने बताया कि श्यामू ने देर शाम फोन किया था। जिसमें उसने कल न मिलने की बात कही थी। कारण पूछने पर उसने फोन काट दिया था। तब झल्लू ने श्यामू के दादा नारायणदास को फोन कर पूरी बात बताई थी। परिजन उसे खोजते हुए खेत पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed