फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bus and DCM collide in highway, driver-operator injured

हाईवे में बस और डीसीएम की टक्कर, चालक-परिचालक घायल

Fri, 22 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bus and DCM collide in highway, driver-operator injured
महोबा/श्रीनगर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरा चौकी के पास वाहन को ओवरटेक करते समय डीसीएम ने सड़क किनारे खड़ी निजी बस को टक्कर मार दी। इससे डीसीएम के चालक और परिचालक घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर अन्य सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत 20 लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

छतरपुर की ओर से गुरुवार की सुबह एक डीसीएम महोबा आ रही थी। हाईवे पर सूरा चौकी के समीप दूसरे वाहन से ओवरटेक करने के प्रयास में डीसीएम खड़ी निजी बस से टकरा गई। घटना के समय बस में कोई भी सवार नहीं था। दुर्घटना में डीसीएम चालक दमोह एमपी निवासी वकील कुरैशी (37) व परिचालक मुन्ना (40) घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

बेलाताल संवाद के अनुसार बघौरा निवासी जाहर सिंह (25) अपने पिता बृजगोपाल (60) के साथ बाइक से कस्बा जैतपुर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। अजनर संवाद के अनुसार गुढ़ा निवासी सचिन बाइक से परा गांव जा रहा था। कुड़ई के समीप सामने से आ रहे नगाराडांग निवासी भूपेंद्र की बाइक से टक्कर होने से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह समदनगर निवासी आशा, लवकुशनगर तिराहा निवासी सतीश, गहरा निवासी तेजप्रताप, लिलवाही निवासी चंद्रशेखर, मोहारी निवासी तुलाराम, करहरा निवासी सुघर सिंह, आल्हा चौक निवासी सविता, ज्योराहा निवासी अंश, चरखारी निवासी हरीराम, कैमाहा निवासी घनश्याम, बड़ीहाट निवासी दिलीप, चंद्रपुरा निवासी पप्पू, पवा निवासी जमुना, सिजहरी निवासी चेतराम, छिकहरा निवासी जुगल किशोर व जगमोहन अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अंश, भूपेंद्र, घनश्याम व दिलीप की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed