{"_id":"6963f8bd0abcc15c3502053b","slug":"bundelkhandi-rai-dance-captivated-the-audience-at-the-fair-mahoba-news-c-225-1-mah1001-121427-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मेले में बुंदेलखंडी राई नृत्य ने दर्शकों का मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मेले में बुंदेलखंडी राई नृत्य ने दर्शकों का मोहा मन
Mon, 12 Jan 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 09 परिचय-कार्यक्रम में राईनृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
महोबा। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत मवई खुर्द में आयोजित मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बुंदेली लोक संस्कृति के कलाकारों ने राई नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनमोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में निसानंत भदौरिया झांसी की राई नृत्य अंतरराष्ट्रीय पार्टी के कलाकारों ने बुंदेलखंडी राई नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ ताल-लय के माध्यम से लोक संस्कृति को जीवंत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में आए ग्रामीण व आसपास के क्षेत्र के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। मेला आयोजन समिति की ओर से ग्राम प्रधान विपिन सिंह ने अतिथियों, कलाकारों को सम्मानित किया। कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से क्षेत्र की लोक कला व परंपराओं को नई पहचान मिलती है।