फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundelkhand will get gift of eight projects

Mahoba News: बुंदेलखंड को मिलेगी आठ परियोजनाओं की सौगात

Sat, 11 Mar 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 11 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand will get gift of eight projects
महोबा। मध्यप्रदेश के सागर से कबरई तक पांच पैकेज में फोरलेन हाइवे के निर्माण कराने की तैयारी कार्यदायी संस्था ने कर ली है। इसके साथ ही कबरई से कानपुर तक पीएनसी रोड से अलग 132 किलोमीटर नया फोरलेन बनाए जाने के लिए खाका तैयार किया गया है। 13 मार्च को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2,800 करोड़ की लागत की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर महोबा के कैमाहा से कबरई तक 46 किलोमीटर फोरलेन बनाने में 1,180 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया जा चुका है। तैयार नक्शे में महोबा के यातायात को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है। कानपुर-कबरई फोरलेन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और कानपुर में लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा। इससे देश के सभी मेट्रो शहर बुंदेलखंड के महोबा से जुड़ जाएंगे। ऐसे में महोबा से आने और जाने में यातायात बेहतर होगा।
विज्ञापन


68 गांवों से गुजरेगा फोरलेन
कानपुर-सागर फोरलेन से न सिर्फ बुंदेलखंड की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि ग्रामीण विकास में भी सहायक होगा। फोरलेन पर 68 गांव आ रहे हैं। इनमें हमीरपुर व महोबा जिले के गांव भी शामिल हैं। फोरलेन निकलने से इन गांवों की जमीन की कीमत बढ़ेगी। भू-स्वामियों को जमीन का मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल तक पहुंचेगा महोबा का खनिज
कानपुर-सागर फोरलेन महोबा जिले के क्रशर उद्योग के लिए बूस्टर डोज का काम करेगा। महोबा का ग्रेनाइट पत्थर अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक आसानी से पहुंच सकेगा। इससे क्रशर मंडी कबरई के व्यापारियों को खासा मुनाफा होगा। जिले में दो सैकड़ा क्रशर प्लांट संचालित हैं। पांच हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है। कानपुर-सागर फोरलेन के निर्माण के साथ ही इसे सागर-भोपाल हाईवे से जोड़ा जाना प्रस्तावित है।
-
इकोनॉमी कोरिडोर से आएगी खुशहाली
भोपाल-सागर हाईवे को मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के पास से कानपुर-सागर नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। कानपुर-सागर फोरलेन के साथ ही भोपाल-विदिशा-सागर-कानपुर इकोनॉमी कोरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भोपाल से विदिशा होकर सागर तक और सागर से महोबा जिले तक, कबरई होकर कानपुर तक 11,300 करोड़ की लागत से इस इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण होगा। कॉरिडोर के बनने से भोपाल से कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी आना-जान सुगम हो जाएगा।
-
कानपुर -भोपाल के बीच घटेगी दूरी
526 किमी लंबे भोपाल-कानपुर आर्थिक गलियारे को भोपाल-कानपुर एक्सप्रेसवे के रूप में भी जाना जाएगा। इसका प्राथमिक लक्ष्य सीमेंट व खनिज आदि माल ढुलाई व निर्यात को बढ़ावा देना है। ग्रीनफील्ड खंडों में से एक में सागर लिंक रोड भी शामिल है, जो भोपाल से कानपुर की दूरी को 21 किलोमीटर कम कर देगा।

-
इन कामों का शिलान्यास होगा
राष्ट्रीय राजमार्ग- 63.75 करोड़ की लागत से किड़ारी रेलवे क्रॉसिंग, 78.5 करोड़ की लागत से सूपा रेलवे क्रॉसिंग और 50.77 करोड़ की लागत से मटौंध क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज।
-1681.1 करोड़ की लागत से बनने वाले 45.991 किलोमटीर फोरलेन।
-शिवपुरी-कानपुर रोड (झांसी बाईपास) पर अधूरे फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 100 करोड़ की लागत से होने वाला काम।
-कलगुवा चौराहा ललितपुर में 19.35 करोड़ की लागत से होने वाला काम।
-मेडिकल तिराहा झांसी से कोछाभवर तक 61 करोड़ की लागत से बनने वाला फ्लाईओवर। -झांसी-खजुराहो खंड पर 1,410 करोड़ से होने वाला काम।
-झांसी जिले की मोठ तहसील क्षेत्र के गुलारा गांव में 10.85 करोड़ की लागत से होने वाले काम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed