{"_id":"5ffde44e8ebc3e33df42f71f","slug":"bundelkhand-marathon-mahoba-news-knp605590379","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीश, प्राची, देवेंद्र, रोशनी और राजेश ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनीश, प्राची, देवेंद्र, रोशनी और राजेश ने बाजी मारी
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथि
- फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर मंगलवार को मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इसमें 30 किमी (युवा मैराथन पुरुष वर्ग) में अनीश थापा, महिला वर्ग में प्राची गोवले, 10 किमी (बाल मैराथन बालक वर्ग) में देवेंद्र, बालिका वर्ग में रोशनी और सात किमी (ओल्ड वाकथान) में राजेश साहू ने बाजी मारी। स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए। इसमें कई राज्यों के लोगों ने प्रतिभाग किया।
पहली बार आयोजित बुंदेलखंड मैराथन दौड़ में 1239 प्रतिभागी शामिल हुए। पंडित गणेश प्रसाद न्यास की तरफ से आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ छतरपुर, मध्य प्रदेश के बाबूराम स्टेडियम से छतरपुर की पूर्व विधायक ललिता यादव ने हरी झंड़ी दिखाकर किया। धावक बाबूराम स्टेडियम से मैराथन दौड़ कर महोबा के धवर्रा, अजनर स्थित पंडित गणेश प्रसाद मिश्र स्टेडियम पहुंचे। प्रतियोगिता के युवा मैराथन (पुरुष वर्ग) में हैदराबाद में तैनात फौजी अनीश थापा प्रथम रहे। जबकि, रंजीत कुमार पटेल दूसरे और नवीन चौहान तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्राची गोवले, नीता पटेल और शीलू यादव क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
महोबा के विधायक राकेश गोस्वामी ने बाल मैराथन को हरी झंड़ी दिखाई। इसमें बालक वर्ग में देवेंद्र प्रथम, मोहन द्वितीय और पीयूष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रोशनी प्रथम, पिंकी द्वितीय और रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने ओल्ड वाकथान को हरी झंड़ी दिखाई। इस प्रतियोगिता में जबलपुर के राजेश साहू पहले, जालौन के ओमवीर दूसरे और रेलवे से एसएम सिग्नल पद से रिटायर्ड जालौन के चेतराम तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 56 वर्षीय जानक बाई ने बाजी मारी। धवर्रा, अजनर स्थित पंडित गणेश प्रसाद मिश्र स्टेडियम में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, भाजपा केंद्रीय कार्यालय के मुख्य सचिव व बिहार प्रभारी ह्देश दुबे, सांसद पुष्पेंद्र सिह चंदेल, पूर्व विधायक हरीशंकर खटीक, पुष्पेंद्र नाथ पाठक समेत उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के कई नेता मौजूद रहे। सुल्तानपुर के शशिकांत की रजिस्ट्रेशन में सहभागिता रही।
विज्ञापन
दिया गया नगद इनाम
युवा वर्ग मैराथन में प्रथम, द्दितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 51, 31 व 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। बाल मैराथन में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5100, 2100 व 1100 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। ओल्ड वाकथान में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाले को क्रमश: 11 हजार, 51 सौ और 2100 सौ रुपये का नगद पुरस्कार मिला।