{"_id":"61ad0340aa9826087b062fa6","slug":"bulldozer-roared-on-the-occupants-encroachment-removed-mahoba-news-knp667916226","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे पर गरजा बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे पर गरजा बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। कस्बा खन्ना में ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैैध निर्माण को रोके जाने के बाद भी कब्जा न हटाए जाने पर रविवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। इस दौरान अवैध निर्माण को ढहाया गया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है।
कस्बा खन्ना निवासी तौहीद अहमद ने मकान के सामने खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर बगीचा बना लिया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत थाना कबरई समेत विभागीय उच्चाधिकारियों से की थी। तभी से कब्जे को लेकर प्रशासन संजीदा हुआ और एक दिसंबर को नायब तहसीलदार ने अतिक्रमणकारी को भूमि खाली करने का नोटिस चस्पा कराया था। बावजूद इसके कब्जा नहीं हटाया गया।
रविवार की दोपहर नायब तहसीलदार पंकज गौतम, कानूनगो करन सिंह राजपूत, लेखपाल सुशील कुमार, थाने के एसआई देवेंद्र मिश्रा की मौजूदगी में जेसीबी से अवैैध निर्माण ढहाया गया।