फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Brother returning after distributing sister's wedding card died in an accident

Mahoba News: बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत

Mon, 12 Jun 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Brother returning after distributing sister's wedding card died in an accident
कबरई (महोबा)। यूपी-एमपी की सीमा पर मुड़हरा गांव के पास अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में मौसेरी बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की मौत हो गई जबकि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कस्बा कबरई निवासी दीनदयाल उर्फ मुन्ना कुशवाहा के पुत्र शिवम (17) की मौसी की लड़की की 25 जून को शादी है। सोमवार सुबह शिवम अपनी मौसी के पुत्र शिवा (14) व बुआ के लड़के वीरू (12) के साथ बाइक से शादी के कार्ड बांटने के लिए मध्यप्रदेश के मुड़हरा गांव निवासी बुआ पार्वती के घर गए थे। वापस लौटते समय मुड़हरा गांव के आगे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों किशोर उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों घायलों को मध्यप्रदेश के छतरपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की तैयारियों के बीच किशोर की मौत होने से घर में मातम छाया रहा। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन के चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed