फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   brother-in-law was accused of killing her husband

पति की मौत से आक्रोशित पत्नी ने जेठ को बीच सड़क में पुलिस के सामने पीटा

Mon, 06 Sep 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
brother-in-law was accused of killing her husband
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के मामना गांव में पति की मौत के मामले में पत्नी ने जेठ पर हत्या करने का आरोप लगा पोस्टमार्टम हाऊस के पास उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मामना गांव निवासी लक्ष्मी राजपूत (45) का शव रविवार की रात मकान के कमरे से फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी राजकुमारी ने आरोप लगाया कि जमीन के विवाद के चलते जेठ ने उसके पति को शराब पिलाकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया था। इस दौरान पत्नी ने जमकर हंगामा काटा और पुलिस के सामने ही जेठ को पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभालते हुए मामला शांत कराया। देर रात तक बवाल होने की आशंका को लेकर पुलिस तैनात रही। कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed