{"_id":"2b66733bf237d4951b58761710d99400","slug":"broken-pipeline-disrupting-supplies-several-neighborhood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन टूटी, कई मोहल्ले की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन टूटी, कई मोहल्ले की आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निगम के अधिकारियों की उदासीनता के चलते पाइप लाइन टूट जाने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। लाइन फटने से कई मोहल्लों की की पेयजल आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को पानी के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
गुरुवार को बेलाताल रोड पर बनी टंकी से पानी की सप्लाई के लिए निकाली गई मेन पाइप लाइन टूट गई। पाइप लाइन टूटने से जहां हजारों लीटर पानी बर्बाद हुआ वहीं कस्बे के कुल्लाई पहाड़िय़ा, बड़ापरा, दाऊपुरा, बजरंग कालोनी, मनोहरगंज, देवबाग सहित कई मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को पानी के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
मोहल्ले वासियों का कहना है कि जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन घटिया होने के कारण आए दिन टूट जाती है, जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ता है। मालूम हो कि उर्मिल बांध से बिछाई गई पाइप लाइन एक माह में करीब चार बार टूट चुकी है, जिससे पेयजल आपूर्ति कई-कई दिन तक प्रभावित रहती है।
विज्ञापन
आए दिन पाइप लाइन टूटने के कारण श्रीनगर कस्बे के अलावा सलारपुर, सिजरिया, डिगरिया, सिजवाहा सहित महोबा शहर वासियों को भी पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। जल निगम के सहायक अभियंता सुनील तिवारी का कहना है कि पाइप लाइन टूटने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल टीम लगाकर सुधार कार्य शुरू करा दिया है और शुक्रवार से पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।