फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Broke into the house of the Mari village shot, Referee

घर में घुसकर ग्रामीण को मारी गोली, रेफर

Sat, 16 May 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sat, 16 May 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Broke into the house of the Mari village shot, Referee
 कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बगवहा में पुरानी रंजिश के चलते एक ग्रामीण पर लाठी डंडों और बंदूक की बटों से प्रहार कर अधमरा कर दिया। बाद में उसे गोली मार दी, नाजुक हालत में इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में इसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम बगवहा निवासी चेतराम राजपूत घर के बगल में बने पशुवाडे़ में शुक्रवार की रात सो रहा था, तभी गांव के ही चार लोगों ने सोते समय उस पर लाठी डंडों और बंदूकों की बटों से जमकर पिटाई की और बाद में गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीण की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट घायल के भतीजे त्रिलोकी ने सुनील कुमार, अनिल, अरविंद कुमार, अजेंद्र के खिलाफ कोतवाली कुलपहाड़ में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed