फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bring the ideals of great men to life

धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनी गांधी व शास्त्री की जयंती

Sun, 03 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bring the ideals of great men to life
पुलिस कार्यालय में जवानों को शपथ दिलाते अपर एसपी आरके गौतम - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांधीवादी विचारधारा के अनुकूल शहर की मलिन बस्तियों में विशेेष सफाई अभियान चलाए गए। कार्यक्रमों में राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। डीएम ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. कालूराम तिवारी की 105 वर्षीय पत्नी को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद बाल सेवा सदन में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बच्चों को फल बांटे। केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिला अस्पताल में मरीजों और जेल में कैदियों को फल वितरित किए गए। विभिन्न कार्यक्रमों में एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, डिप्टी कलक्टर सौरभ पांडेय, सूचना अधिकारी सतीश यादव, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी दाऊ, नेहा चंसौरिया, रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सुधा सिंह ने राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। इस मौके पर अपर एसपी आरके गौतम, सीओ सिटी रामप्रवेश राय, सीओ चरखारी उमेशचंद्र, सीआ कुलपहाड़ तेज बहादुर के अलावा कर्मचारी मौजूद रहे। वीरभूमि महाविद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू, डॉ. संतोष पांडेय, प्रो. श अनवर आलम, शोभित गुप्ता, डॉ. एलसी अनुरागी आदि मौजूद रहे। जीजीआईसी में स्काउट गाइड की छात्राओं को प्रमाण पत्र सौंपे गए। प्रधानाचार्या सरगम खरे ने छात्राओं में देशभक्ति का जज्बा भरा। जनता जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य गजराज सिंह पटेल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में शिक्षक जितेंद्र चंसौरिया, धीरेंद्र सिंह, अर्चना जाटव, शोभा, राजसिंह आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उपप्रधानाचार्य जयनारायण तिवारी ने ध्वजारोहण किया। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने स्वतंत्रता सेेनानियों की वेशभूषा में डांडी मार्च किया। प्रधानाचार्या नीता तिवारी की देखरेख में फैंसी ड्रेस, चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं। शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय, साईं कॉलेज, शिशु शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल में भी गांधी व शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई अभियान चला स्वच्छता का संदेश दिया
चरखारी/कुलपहाड़। आजादी के अमृत महोत्सव पर पालिका प्रशासन ने सफाई मित्र अमृत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, योगेश मिश्रा ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। सफाई कर्मियों को प्रमाण पत्र व शील्ड दी गई। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी, ईओ केके सोनकर, रूबी बानो, अय्यूब खां आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मूरत सिंह, रामेश्वर गुप्ता, रामबहादुर, जयकरन मिश्रा आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र ने स्वच्छता अभियान के तहत आंबेडकर पार्क, चिंतेपुरा आदि में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। जिला युवा अधिकारी सागर बाधवानी, शुभम कुमार आदि मौजूद रहे। कोतवाली चरखारी सीओ उमेशचंद्र ने जवानों को शपथ दिलाई।

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार जनतंत्र इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जेपी अनुरागी ने विचार व्यक्त किए। नगर पंचायत में चेयरमैन वंदना सिंह व ईओ निर्दोष राजपूत ने गांधी व शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। मिशन स्कूल में प्रधानाचार्य रविंग लॉन्गसन की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुढ़ारी गांव में छविलाल पुरोहित ने 102 वर्ष की आयु में ध्वजारोहण कर गांधी व शास्त्री जयंती मनाई। कांग्रेसी नेता छविलाल ने अपने विचार रखे। कनकुआं संवाद के अनुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। श्रीनगर संवाद के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज व परिषदीय विद्यालयों में गांधी जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम दास पटैरिया ने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। अजनर संवाद के अनुसार मॉडल इंटर कॉलेज में जयंती पर प्रधानाचार्य पवनेश पाठक ने गांधी व शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।

ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में महापुरुषों की वेशभूषा में सजे बच्चे

ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में महापुरुषों की वेशभूषा में सजे बच्चे- फोटो : MAHOBA

केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को शपथ दिलाते डीएम

केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को शपथ दिलाते डीएम- फोटो : MAHOBA

सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी में गोष्ठी में जानकारी देते शिक्षक

सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी में गोष्ठी में जानकारी देते शिक्षक- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed