{"_id":"57094d364f1c1bf02ac81211","slug":"brahmacharini-faithful-are-immersed-in-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":" ब्रह्मचारिणी की आराधना में डूबे रहे श्रद्घालु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मचारिणी की आराधना में डूबे रहे श्रद्घालु
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्घालुओं ने ब्रह्मचारिणी की आराधना की। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में पूजन के लिए भक्तों की आवाजाही बनी रही। मंदिराें व घरों में देवी गीत गूंज रहे हैं।
शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका, छोटी चंद्रिका, चामुंडा देवी, चकौटा देवी, विंध्यवासिनी आदि मंदिरों में पूजा के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगने लगता है। नवरात्र के दूसरे दिन शनिवार को ब्रह्मचारिणी की आराधना कर खुशहाली मांगी गई। देवी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी चल रहा है। कन्या भोज भी कराया जा रहा है। शनिवार को मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही। गायत्री मंदिर में पांच कुंडीय हवन में आहुति के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पंडित चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मां दुर्गा की नौ शक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है।