फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bolero crashed into two, six injured

दो बोलेरो टकराई, छह घायल

Sat, 05 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 05 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bolero crashed into two, six injured
 झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम महुआ मोड़ के पास दो बोलेरो गाडिय़ों की आमने सामने भिड़त हो जाने से चालक सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात एक बोलेरो गाड़ी पनवाड़ी की तरफ से महोबा आ रही थी और दूसरी गाड़ी कुलपहाड़ से पनवाड़ी जा रही थी, तभी महुआ मोड़ के पास दोनो गाडिय़ा की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे गाडिय़ों के शीशे टूटने के अलावा दोनो गाडिय़ां बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई। पुलिस ने गाडिंय़ों को सड़क के दोनो तरफ कराकर मार्ग खाली करा दिया है, जिससे आवागमन शुरू हो गया है। घायलों में नंदराम (45), हरिदास (50) निवासी जालौन, कल्लू (28), रामगोपाल (40), मुन्ना (32) निवासी चिकासी व पूजा आदि शामिल हैं। घायलों के अस्पताल पहुंचते ही उनका उपचार किया गया। घायलों के अस्पताल पहुंचने पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायलों के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed