फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bolero collision killed the villager, Referee

बोलेरो ने ग्रामीण को मारी टक्कर, रेफर

Sat, 16 May 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sat, 16 May 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bolero collision killed the villager, Referee
 कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खन्ना के नजदीक बुंदेलखंड ढाबा के सामने पैदल जा रहे एक किसान को बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे ग्रामीण गिरकर बुरी तरह घायल हो गया, नाजुक हालत में जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ग्रामीण को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली मौदहा के ग्राम धमौरा निवासी बदलूराम (55) पुत्र शिवबालक प्रजापति ग्राम गुढ़ा से बैल खरीद कर पैदल गांव वापस जा रहा था, तभी ग्राम खन्ना के पास बुंदेलखंड ढाबा के पास महोबा की तरफ से आ रही बोलेरो  ने टक्कर मार दी, जिससे ग्रामीण दूर जा गिरा। खून से लतपथ हालत में ग्रामीणों ने उसे उठाकर एंबुलेंस को सूचना कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक का ग्रामीणों ने पीछा करने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी चालक भाग निकला। पीड़ित के परिजनों ने थाना खन्ना में तहरीर दी है, पुलिस बोलेरो चालक की तलाश में जुट गई है। उधर महोबा लौड़ी मार्ग पर कुम्हड़ौरा गांव के आगे लवकुश नगर निवासी रामशंकर की बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां  जिसे जिला अस्पताल लाया गया। मरहम पट्टी के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed