फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bolero collides with tree, four people including couple injured in mahoba

बोलेरो पेड़ से टकराई, दंपत्ति समेत चार लोग घायल

Sun, 19 Jul 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bolero collides with tree, four people including couple injured in mahoba
घटनास्थल पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार दंपति और उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। वहां से दंपति को गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जालौन निवासी शशिकांत (52), पत्नी सुमन (45), बेटी ज्योति (23) और बेटा हिमांशु (18) के साथ शनिवार रात को रिश्तेदारी में महोबा आ रहे थे। पनवाड़ी थानाक्षेत्र के ग्राम महुआ मोड़ के पास शनिवार की रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार उनकी बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे की तेज आवाज व चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दुर्घटनास्थल की ओर भागे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे शशिकांत के पूरे परिवार को बाहर निकाला और एंबुलेंस से चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। शशिकांत और उनकी पत्नी सुमन की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। बच्चों का सीएचसी पनवाड़ी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed