फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bolero a dozen injured in collision

बोलेरो में टक्कर से एक दर्जन बच्चे घायल

Sat, 06 Aug 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 06 Aug 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bolero a dozen injured in collision
घटना के बाद पलटी पड़ी बुलेरो - फोटो : अमर उजाला
झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरपालपुर के पास यूपी-एमपी की सरहद पर स्कूली वाहन को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे एक दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से उत्तेजित अभिभावकों ने बोलेरो चालक सहित तीन लोगों मारपीट कर अधमरा कर दिया। गंभीर बच्चों समेत सभी घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कालेज
विज्ञापन


झांसी के लिए रेफर कर दिया। थाना महोबकंट के ग्राम बगरौनी के स्कूली बच्चे शनिवार को सुबह करीब आठ बजे स्कूली टेंपो से मध्य प्रदेश के हरपालपुर के विद्यालय पढ़ने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में टेंपों को टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। स्पीड तेज होने से बोलेरो गाड़ी भी चंद कदम आगे पलट गई।
विज्ञापन


स्कूली टेंपो पलटने की खबर फैलते ही अभिभावक और परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बोलेरो चालक नरेश चंद्र सहित तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखचे उड़ गए। आनन फानन में घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया। आठ बच्चों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। बोलेरो चालक नरेशचंद्र और रमेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए है इन्हें मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये बच्चे हुए हैं घायल
घायलों में काजल (06), देवकरन (09), राजेश कुमार (08), नीरज (10), पृथ्वीराज (07), मंगल (06), मोहन (07), मनीष (09), पवन (05), रिंकी (06), शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed