{"_id":"69f8e460ef2923c786023067","slug":"body-of-youth-missing-for-three-days-found-in-well-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-124908-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तीन दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तीन दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के बैहारी गांव में तीन दिन से लापता युवक का शव घर के पास बने कुएं में मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं इकलौते बेटे की मौत से घर में चीख-पुकार मची रही। रिश्तेदार व ग्रामीण रोते-बिलखते परिजन को ढाढ़स बंधाते रहे।
बैहारी गांव निवासी हरलाल कुशवाहा का बेटा लेखराम (25) बीए उत्तीर्ण करने के बाद घर पर ही रहता था। पिता मेहनत-मजदूरी करते हैं। एक मई को लेखराम घर से लापता हो गया था। परिजन गांव और रिश्तेदारी में खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह लेखराम का शव घर के पास बिना मुंडेर के बने कुएं में मिला। ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो परिजन व पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर जांच की। पिता ने बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था। बेटा घर से निकलकर कुएं में कैसे गिरा, यह किसी की समझ नहीं आ रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि कुएं में युवक का शव मिलने की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।