फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Body hang on the tree

पेड़ पर लटकता मिला ईंट-भट्टा कर्मी का शव

Fri, 27 Nov 2020 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Body hang on the tree
अजनर (महोबा)। थानाक्षेत्र के स्यावन गांव में ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले रमजान (42) ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस रमजान के खुदकुशी करने के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

स्यावन गांव निवासी रमजान ईंट-भट्ठा पर काम करता था। गुरुवार की शाम वह घरवालों को बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने हर संभावित स्थान पर उसकी तलाश की। कहीं उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह परिवार और गांव के लोग फिर रमजान को ढूंढने निकले। इस दौरान स्यावन और गुंड गांव के बीच पहाड़ पर लगे एक पेड़ से अंगौछे के सहारे रमजान फांसी पर लटकता मिला। रमजान के खुदकुशी करने की सूचना पाकर बेटे नसीम, नजीब और बेटी आसमा मौके पर पहुंच गए। सभी रमजान से शरीर से लिपट कर बिलख पड़े। गांव वालों ने किसी तरह उन लोगों को समझा कर शांत कराया। थानाध्यक्ष शशि कुमार पांडेय ने बताया कि रमजान के खुदकुशी करने की वजह परिवार के लोग नहीं बता सके हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed