फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Board Examinations From Today

आज से बोर्ड परीक्षाएं

Wed, 15 Mar 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 15 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Board Examinations From Today
जीजीआईसी में परीक्षा कक्ष देखने आई छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीआईओएस विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली है। 16 मार्च से शुरू हो रही परीक्षाओं को लेकर बुधवार को सारा दिन विद्यालयों में प्रवेश पत्र लेने और सीटिंग प्लान देखने के लिए छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ जुटी। विद्यालय गेेट पर चस्पा की गई अनुक्रमांक नंबर और कक्ष संख्या देखने के लिए परीक्षार्थी एक दूसरे को धक्का मुक्की करते रहे। बोर्ड परीक्षा में 1200 टीचरों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड द्वारा गुरुवार से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की डीआईओएस विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए हाईस्कूल और इंटर कालेजों के 400 व बेसिक शिक्षा विभाग के 800 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कक्षों में तीन घंटे तक मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करेंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए चार उड़नदस्ता की टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक विधि नारायण ने बताया कि परीक्षाओं की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बोर्ड परीक्षा दो पालियों में सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक और दो से पांच बजे तक होगी। परीक्षार्थियों की पहले गेट पर तलाशी ली जाएगी। ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का पहचान पत्र बनेगा, जिससे टीचरों की पहचान हो सके। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यालयों के गेट पर चस्पा की गई अनुक्रमांक नंबर की सूची में परीक्षार्थी घंटों अनुक्रमांक खोजते रहे। हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे छात्र छात्राएं अपना अनुक्रमांक नंबर सूची में न देखकर खासे परेशान रहे। सूची में 215 से 250 तक एक कक्ष में था। इस बीच का पूरा अनुक्रमांक नंबर न होने की बात छात्राओं ने कालेज में बताई। तब छात्राओं को अनुक्रमांक किस कक्ष में है इसकी जानकारी हो सकी।



बोर्ड परीक्षाओं के लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसमें 15 संवेदनसील केंद्रों पर विशेष सर्तकता बरतने के टीचरों को निर्देश दिए गए है। डीएवी इंटर कालेज, नेहरू इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, संत जोसफ स्कूल, साई इंटर कालेज महोबा, राजकीय इंटर कालेज श्रीनगर, राजकीय इंटर कालेज जैतपुर, जनतंत्र इंटर कालेज कुलपहाड़, अखंड इंटर कालेज कबरई, गंगा सिंह इंटर कालेज चरखारी, राजकीय इंटर कालेज चरखारी, काशीप्रसाद इंटर कालेज खरेला आदि परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed