फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP workers doing social service by spending money out of pocket in mahoba

भाजपा कार्यकर्ता जेब से पैसा खर्च करके कर रहे समाजसेवा:- प्रदेश मंत्री

Sun, 19 Jul 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP workers doing social service by spending money out of pocket in mahoba
महोबा। भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेश कुमार कोरी ने वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी से पूरे देश में हड़कंप मचा है। ऐसी स्थिति में भाजपा का कार्यकर्ता अपनी चिंता न करते हुए निरंतर सेवा में लगा है। कहा कि पूरे प्रदेश में जिले का भाजपा संगठन नंबर वन कहा जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने अपनी जेब से पैसा खर्च कर समाज की सेवा की है।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री ने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। इससे समाज के श्रमिक, गरीब, किसान, फेरी लगाने वाले, हाथ ठेला लगाने वाले, फुटपाथ दुकानदारों के अलावा छोटे-छोटे व्यापारियों को बढ़ी राहत मिल गई है। कहा कि जो योजनाएं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई थी। वह संकट के समय में काम आई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, शशांक गुुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed