फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP workers celebrated the NDA victory by bursting firecrackers.

Mahoba News: एनडीए की जीत पर भाजपाईयों ने पटाखे छुटाकर मनाया जश्न

Sat, 15 Nov 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 15 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated the NDA victory by bursting firecrackers.
महोबा। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा। शहर के आल्हा चौक और भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे छुटाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन

बिहार में विधानसभा चुनाव के परिणाम जानने के लिए सुबह से ही लोगों में उत्सुकता दिखी। जैसे-जैसे एनडीए को बढ़त मिलती गई, भाजपाइयों का उत्साह दोगुना होता गया। शाम को एनडीए की जीत पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पार्टी का झंडा लहराया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर आतिशबाजी भी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड सीटों से जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर पंकज तिवारी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र गुप्ता, जयपाल सिंह, संदीप तिवारी, अभिषेक शुक्ला, रुद्रपताप, राज ठाकुर, मयंक, विभा पुरवार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed