फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP's migration pattern

भाजपा ने बनाई प्रवास की रूपरेखा

Sun, 07 May 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला/महोबा
अमर उजाला/महोबा Updated Sun, 07 May 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
BJP's migration pattern
कार्यशाला को मौजूद भाजपा कार्य समिति सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर भाजपा की कार्यशाला में योजना 2017 की रूपरेखा तैयार की। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय ने बूथ स्तर पर 15 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
मां चद्रिका महिला महाविद्यालय में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर की अध्यक्षता में जिला कार्य समिति की कार्यशाला का आयोजन किया गया। रंजना उपाध्याय ने सेक्टर बूथ स्तरीय 15 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि शुरूआत पौध रोपण से करनी है। प्रतिदिन एक बूथ में घर-घर जाना, बूथ समिति की बैठक करना और रक्तदान जैसे कार्यक्रम निर्धारित है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव कुमार श्रृंगी ने 10 मई से 25 मई तक चलने वाले  कार्यक्रम की पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने महोबा चरखारी विधानसभा में सेक्टरवार प्रवास कार्य की निगरानी का दायित्व सौंपते हुए महामत्री अवधेश गुप्ता, संदीप शुक्ला, नीरज रावत, अरुण सक्सेना, मयंक तिवारी, महेंद्र गुरुदेव को मंडल अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश स्तर से आई सामग्री वितरण की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा प्रभारी रामकिशोर साहू, सदर विधायक राकेश गास्वामी, पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत, जिला पंचायत सदस्य हरीसिंह वर्मा, देवेंद्र शुक्ला, पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी, गोपालदत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह, सुखलाल नाना, देवेंद्र राजपूत, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed