फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP formulates strategy for Graduate MLC election.

Mahoba News: भाजपा ने स्नातक एमएलसी चुनाव की बनाई रणनीति

Sat, 03 Oct 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP formulates strategy for Graduate MLC election.
महोबा। भाजपा की ओर से शनिवार को आयोजित बैठक में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी इंद्रपाल पटेल ने स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों, मतदाता संपर्क और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

जनपद महोबा में कुल आठ बूथ बनाए गए हैं जहां स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पार्टी की ओर से प्रत्येक बूथ पर एक-एक वरिष्ठ पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर प्रभावी संपर्क, मतदाताओं से संवाद व चुनाव को तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए। साथ ही स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर के पक्ष में प्रभावी संगठनात्मक रणनीति तैयार कर चुनाव को मजबूती से लड़ने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। यहां पर जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed