फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bikes clashed face to face, a death

आमने-सामने भिड़ी बाइकें, एक की मौत

Thu, 16 Feb 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 16 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Bikes clashed face to face, a death
सड़क हादसे में पुत्रवधू समेत प्रवासी की मौत - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में गांव पिपरामाफ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटे आई। अन्य सड़क दुर्घटनाआें में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।\ गांव हिलुआ निवासी प्रानसिंह (45) पुत्र गौरीशंकर गुरुवार को बाइक से कस्बा श्रीनगर आया था। वापस लौटते समय गांव पिपरामाफ के पास सामने से आए बाइक सवार गांव हिलुआ निवासी रविंद्र (27) से आमने सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में प्रानसिंह की मौके पर मौत हो गई। रविंद्र घायल हो गया। राहगीरों ने घायल कोजिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, थाना अजनर के गांव कैथौरा निवासी कल्लू (20) पुत्र नरेंद्र बाइक फिसलने से घायल हो गया। अन्य दुर्घटनाओं में गांव उरवारा निवासी ओमप्रकाश (21) पुत्र श्यामसुंदर, चंद्रपुरा निवासी रवि राजपूत पुत्र भानसिंह, महोबा निवासी सूरज (25) पुत्र बरदानी व श्रीनगर निवासी मोहन पाल (40) पुत्र पंचा घायल हुए है।

सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed