{"_id":"7e74529df494e67df4c0814e24ca2cd9","slug":"bikes-and-cash-looted-by-miscreants-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पीट कर बाइक और नकदी लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने पीट कर बाइक और नकदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाताल रेलवे स्टेशन के बाहर भीड़ भाड़ वाले इलाके में तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को मारपीट कर एक हजार रुपये नगद, मोबाइल और बाइक लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर बेलाताल पुलिस चौकी में दी है।
थाना महोबकंठ के ग्राम छितरवारा निवासी लल्लन पाठक गुरुवार की रात आठ बजे शटल ट्रेन से झांसी से बेलाताल आए थे। तभी उनका बेटा अवधेश पाठक पिता के लेने के लिए बाइक से जा रहा था। स्टेशन के बाहर पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर अवधेश पाठक की बाइक में टक्कर मारी दी, जिससे वह गिर गया। बदमाशों ने उसकी जेब से एक हजार रुपये नगद, मोबाइल और बाइक ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की जिससे अवधेश बुरी तरह सहम गया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे, जहां उसने लूट की घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ अवधेश पुलिस चौकी बेलाताल पहुंचकर घटना की तहरीर दी । बेलाताल पुलिस चौकी इंचार्ज कौशलेश सिंह का कहना है कि वह बाहर हैं, बेलाताल पहुंचने पर 12 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।