फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 16 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle
महोबा। थाना अजनर के महुआबांध मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिससे उसकी जान चली गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महुआबांध गांव निवासी मनोज राजपूत (32) मंगलवार की देर शाम बाइक से कस्बा अजनर गया था। घर लौटते समय गांव से एक किमी पहले मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक की पत्नी व दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है। मृतक खेती-किसानी के साथ मेहनत-मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed