फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Before seven rounds, the bride refused to marry, the baraat returned

सात फेरों से पहले दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौटी बरात

Fri, 25 Jun 2021 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Before seven rounds, the bride refused to marry, the baraat returned
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के मुढ़ारी गांव में सात फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। रातभर दोनों पक्षों व गांव के वरिष्ठ लोगों के बीच पंचायत चली लेकिन दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। पंचायत के बीच दुल्हन ने कहा कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

मुढ़ारी गांव निवासी चंदन पासवान की पुत्री सुमन की 24 जून को शादी थी। झांसी निवासी अमित धूमधाम के साथ बरात लेकर वधू पक्ष के दरवाजे पहुंचा। जहां बरातियों का स्वागत सत्कार किया गया। द्वारचार के बाद टीका व जयमाला की रस्में हुई। जैसे ही वर पक्ष द्वारा जेवर चढ़ाया गया और भांवर के कार्यक्रम की तैयारी शुरू की गई, तभी वधू ने दूल्हा पसंद न होने की बात कहते हुुए शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन की यह बात सुनकर बराती व वधू पक्ष के लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन

पूरी रात वर व वधू पक्ष के लोगों के बीच पंचायत चली। जिसमें पूर्व प्रधान उमाशंकर मिश्र भी शामिल हुए। दोनों पक्षों को समझाया गया। पंचायत के दौरान दुल्हन को बुलाया गया लेकिन उसने दूल्हा पसंद न होने पर किसी भी कीमत पर शादी न करने की बात कही। जिसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। लोगों में चर्चा रही कि यदि लड़की को दूल्हा पसंद नहीं था तो टीका व जयमाला के दौरान शादी से इनकार करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed