फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   B.Ed. counselling will begin on the 1st

Mahoba News: एक से शुरू होगी बीएड की काउंसलिंग

Fri, 26 Jun 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
B.Ed. counselling will begin on the 1st
- एक को होगा पंजीकरण और दो से भरे जाएंगे कॉलेजों के विकल्प
विज्ञापन

महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एक जुलाई से बीएड की काउंसलिंग शुरू कराने जा रहा है। तीन चरण में काउंसलिंग कराई जाएगी। प्रत्येक चरण की काउंसिलिंग का समय 15-15 दिन का होगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।

जनपद महोबा में आठ बीएड कॉलेज संचालित हैं, जिनमें 750 सीटें हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बीएड की प्रवेश परीक्षा 31 मई को कराई गई थी जबकि 16 जून को बीयू ने प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया था। तीन वर्ष की तुलना में इस बार बीएड में प्रवेश लेने वालों की संख्या ज्यादा है। इसलिए एक जुलाई से बीएड में प्रवेश की काउंसलिंग शुरू कराने का निर्णय लिया है। दो जुलाई से कॉलेजों का विकल्प मांगा जाएगा। इसी के साथ 15 दिन के लिए पहले चरण की काउंसलिंग शुरू होगी। इसी तरह से दूसरे व तीसरे चरण के लिए प्रक्रिया चलेगी। उधर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया एक जुलाई से बीएड की काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश के सभी विवि से संबद्ध बीएड कॉलेजों की सीटों का ब्योरा भी लिया गया है। इसी के तहत काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed