{"_id":"576c2f804f1c1bb40cb48012","slug":"beating-of-journalists-demonstrated-in-protest-against-the-gulabi-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों की पिटाई के विरोध में गुलाबी गैंग का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों की पिटाई के विरोध में गुलाबी गैंग का प्रदर्शन
अमर उजाला महोबा
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करती गुलाबी गैंग की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा में पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले से नाराज गुलाबी गैंग ने गुरुवार को तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की पहचान कराए जाने की मांग की।
गुलाबी महिला संस्थान की राष्ट्रीय कमांडर सुमन सिंह चौहान के नेतृत्व में सुनीता, मालती, पिंकी, रामबाई सहित दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने एसडीएम नन्हकू को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 18 जून को ग्राम सुगिरा में समाचार कवरेज के दौरान दबंगों ने दो पत्रकारों पर हमला किया था। यह घटना लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है। महिलाओं ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने की मांग की है। महिलाओं ने ऐलान किया कि यदि आरोपियों पर रासुका नहीं लगाई गई तो गुलाबी गैंग सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा।