फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   beat,attack

मामूली विवाद में युवक को पीटकर घायल किया

Fri, 29 Jan 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
beat,attack
अजनर (महोबा)। क्षेत्र में गुरुवार की रात मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजनर गांव निवासी गुमान यादव खेतों पर काम करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के अशोक और बबलू बाइक से निकले और कट मारकर गुमान को गिरा दिया। इस पर गुमान ने दोनों को फटकार लगाई। साथ ही शिकायत करने अशोक के बाबा लखन के पास पहुंच गया। वहां गुमान और लखन में कहासुनी हो गई। इसके बाद गुमान फिर खेतों पर चला गया।
विज्ञापन

पीछे से लखन, गजराज, प्रबल, सुरेश वहां पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर सभी ने एकजुट होकर गुमान को पीट दिया। शोर सुनकर पास के खेत में काम कर रहे पोषणराज परमार और चरन अहिरवार पहुंचे। उन्हें देख हमलावर भाग गए। परिजनों ने घायल गुमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में गुमान के भाई जगतराज ने लखन, गजराज, प्रबल और सुरेश के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed