फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Be Alert if Uric Acid Levels Rise: Risk of Serious Illness

Mahoba News: यूरिक एसिड बढ़ने पर हो जाएं सतर्क, गंभीर बीमारी का खतरा

Wed, 06 May 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Be Alert if Uric Acid Levels Rise: Risk of Serious Illness
फोटो 05 एमएएचपी 01 परिचय-जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते डॉक्टर। संवाद - फोटो : घटना के बाद गांव में लोगों से पूछताछ करते सीओ।
महोबा। बदलती जीवनशैली व अनियमित खानपान का असर युवाओं की सेहत पर भी दिखने लगा है। पहले उम्रदराज लोगों में होने वाली यूरिक एसिड की समस्या अब युवाओं में बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन आठ से 10 ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं जिसमें पांच से छह युवा हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार भट्ट ने बताया कि खानपान में बदलाव और बदलती जीवनशैली से समस्या खासकर युवाओं में बढ़ रही है। इसके अलावा वजन ज्यादा होने पर शरीर की कोशिकाएं अधिक यूरिक एसिड बनाती हैं और किडनी इसे उतनी तेजी से बाहर नहीं निकाल पाती। शारीरिक गतिविधि की कमी मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है।
विज्ञापन

इससे समस्या और गंभीर हो जाती है। डॉ. जीसी वर्मा ने बताया कि यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इसके चलते मरीजों में जोड़ों में दर्द, सूजन, हाथ-पैरों में जलन व झनझनाहट जैसी परेशानियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए मरीजों का ब्लड टेस्ट और यूरिन सैंपल लिया जाता है। इससे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा का सही आकलन किया जा जा जाता है। यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है इसलिए खानपान व दिनचर्या में बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed