फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bank blocked server for three days, interrupted transactions of millions

तीन दिन से बैंक का सर्वर ठप, लाखों का लेनदेन बाधित

Thu, 09 Mar 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 09 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bank blocked server for three days, interrupted transactions of millions
पठानकोट में तीन नाकों पर 17.26 लाख पकड़े - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के इलाहाबाद बैंक का सर्वर बीते तीन दिन से ठप है। इससे ग्राहकों को समस्या का समाना करना पड़ रहा है। लाखों रुपये का करोबार सर्वर डाउन के चलते प्रभावित हो गया है। इससे लोगों में आक्रेाश है।  
विज्ञापन


चरखारी कस्बे के इलाहाबाद बैंक में ग्राम प्रधानों के अलावा सरकारी विभागों के भी खाते हैं। बैंक का सर्वर पिछले तीन दिनों से ठप हो गया है। लाखों रुपये का लेन देन प्रभावित होने से बैंक ग्राहक, व्यापारी, प्रधान  और कारोबारी खासे परेशान हैं। बसौठ प्रधान कपिल तिवारी ,कुडार प्रधान, ज्ञानप्रकाश, कुसर्मा प्रधान गुलाब आदि ने बताया कि विकास कार्याें के भुगतान के लिए रोजाना बैंक के चक्कर लगा रहें हैं।
विज्ञापन


बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि सर्वर की समस्या को ठीक करने के लिए कई बार बीएसएनएल विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है फिर भी समस्या दूर नहीं ह़ुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक ने बताया कि चरखारी एक्सचेंज में महज एक कर्मचारी ही रहता है। जो सर्वर की समस्या ठीक करने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाता। समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। उपखंड अधिकारी राजपूत  ने बताया कि केबिल कटने से समस्या हुई है। जल्दी ही लाइन ठीक कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed