फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Banda and Gahrauli teams won the cricket matches

Mahoba News: बांदा व गहरौली की टीम ने जीते क्रिकेट मुकाबले

Sun, 22 Feb 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 22 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Banda and Gahrauli teams won the cricket matches
खरेला (महोबा)। खरेला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को दो मैच खेले गए। जिसमें बांदा और गहरौली टीम ने जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

कस्बे के काशी प्रसाद इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में पहला मुकाबला गहरौली व चरखारी के बीच हुआ। गहरौली की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में टीम ने 116 रन बनाए। जवाब में उतरी चरखारी टीम की शुरूआत खराब रही और पूरी टीम 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे गहरौली ने यह मैच 16 रनों से जीत लिया। बेहतर प्रदर्शन करने पर गहरौली के खिलाड़ी श्रीराम को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच नौगांव व बांदा के बीच हुआ। नौगांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 93 रन बनाए। जवाब में बांदा की टीम ने नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे बांदा एक विकेट से विजेता बनीं। बेहतर प्रदर्शन करने पर बांदा के खिलाड़ी देवेंद्र यादव को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता और शीलू सोनी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच के अंपायर की भूमिका आर्यन और रानू तिवारी ने निभाई। इस मौके पर कुलदीप सचान, प्रवीण मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, योगेंद्र पचौरी, शानू सिंह, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed